Friday, May 29, 2026

भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फोन पर किसी से बात करते हुए रोती नजर आ रही हैं.

Share

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर ट्रेड में हैं. इस गाने को लेकर जहां फैंस और इंडस्ट्री के साथियों से उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं, वहीं एक ऐसा रिएक्शन था, जो सबसे अलग था. यह रिएक्शन उनकी मां-एक्ट्रेस नीलिमा सिंह की तरफ से आया था.

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह रोती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो में उनकी मां का गाने पर दिया गया रिएक्शन कैद हुआ है. वीडियो में अक्षरा को कार से कहीं जाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान उनकी मां का कॉल आता है, जो अपनी बेटी के परफॉर्मेंस पर काफी गर्व महसूस करती है.

वीडियो में अक्षरा की मां नीलिम को यूनिवर्स का धन्यवाद करते हुए सुना जा सकता है. उनकी मां कहती हैं, ‘थैंक्स यूनिवर्स, सभी चीज के लिए थैंक्स. थैंक्स मेरी बहादूर बच्चा.’ वह मजाक में कहती हैं, बहादूर, 4 बजे सिटी बजाने वाला नहीं, अक्षरा जैसा वाला बहादूर बच्चा.’

नीलिमा आगे कहती हैं, ‘मेहनत क्या होता है, तुमने (अक्षरा) बताया है.’ मां की ऐसी बातें सुनकर अक्षरा भावुक उठती हैं और आंसूओं को बहने से नहीं रोक पाती हैं. वीडियो में उन्हें फफक-फफक कर रोते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो उनके दोस्त और को-स्टार विशाल राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए विशाल ने कैप्शन में लिखा है, जब लीजेंड खिलाड़ी कुमार आपकी मेहनत को सराहें , तो वो एहसास ही अलग होता है… देखो. ये वो पल है जो इनके इस साइड से बहुत कम देखने को मिलता है. इतनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के पीछे एक छोटा सा बच्चा भी छुपा है, जिसे कैमरे में कैद करना बहुत मुश्किल होता है. हम सभी को आप पर बहुत गर्व है. ऐसे ही मेहनत करते रहिए, आगे बढ़ते रहिए .’

अक्षरा सिंह अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी और एक बड़े गाने में भी नजर आएंगी, जिसका नाम ‘घिस घिस घिस’ है.

अहमद खान की निर्देशित, ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा, सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को गर्मियों की एक जबरदस्त रिलीज के तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है

Read more

Local News