Friday, April 24, 2026

भारत की स्मार्टफोन कंपनी लावा ने एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो 4GB और 6GB रैम ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

Share

लावा ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Lava Bold N1 5G है. इस फोन को कंपनी ने एक नए रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, 6.75 इंच की एक बड़ी और एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है. पानी और धूल से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिलती है और बैक साइड पर 13MP का एक बैक कैमरा भी मिलता है. आइए हम आपको इस फोन के नए वेरिएंट के बारे में बताते हैं.

दरअसल, लावा ने अपने इस फोन यानी Lava Bold N1 5G को सितंबर 2025 में ही लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है.

अब कंपनी ने इस फोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 12,999 रुपये है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत यूज़र्स इस फोन को फिलहाल 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस नए मॉडल को Champagne Gold और Royal Blue कलर्स में लॉन्च किया गया है.

Lava Bold N1 5G: स्पेसिफिकेशन्स

लावा के इस फोन में कंपनी ने 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन की डिस्प्ले में 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है. इस फोन को स्क्रीन 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए ऑक्टा-कोर Unisoc T765 चिपसेट दिया गया है, जो अब 6GB तक के रैम सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है, जिसके बाद फोन की कुल रैम क्षमता 12GB तक हो जाती है. इसके अलावा इस फोन के ऑनबोर्ड स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

इस फोन के पिछले हिस्से पर एआई-बैक्ड कैमरा यूनिट भी दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 13MP के साथ आता है. इस फोन के अगले हिस्से पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac और OTG समेत कुछ खास ऑप्शन्स दिए गए हैं. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

Read more

Local News