भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शुभमन गिल की टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम को 7 विकेट से मात दी थी. धर्मशाला में बारिश से बाधित 25-25 ओवर के मैच में भारत ने 195 रनों के लक्ष्य को 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था. अब भारतीय टीम दूसरे मैच में भी जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.