Sunday, March 15, 2026

भारतीय महिलाओं ने दस साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है.

Share

भारतीय महिला टीम ने एडिलेड ओवल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 17 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. ये कंगारुओं की उसी की धरती पर किसी भी फॉर्मेट में 10 सालों में पहली हार है. इससे पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में मात थी.

तीसरे टी20 मैच में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फिफ्टी बनाई, जबकि गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट लिए.

भारत ने 176/6 का स्कोर बनाया
तीसरे मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंदों में चार चौकों की मदद से 59 रन बनाए. ऋचा घोष ने भी सात गेंदों में 18 रन बनाए. एनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिए, जबकि किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने एक-एक विकेट लिया.

ऑस्ट्रेलिया 159 रन ही बना सका
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एश्ले गार्डनर अकेली योद्धा रहीं जिन्होंने 57 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने में जूझते रही. गार्डनर ने 45 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए. छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट लिए. गार्डनर ने फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहम और एनाबेल सदरलैंड के साथ तीन 30 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की. लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं.

बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भारत ने डक्वर्थ लुईस के आधार पर 21 रनों से जीत दर्ज की थी. जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से अपने नाम किया था. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें अब तीन वनडे मैचों में आमने सामने होंगी. जो की 24 फरवरी से शुरू होगी.

Read more

Local News