भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड शो ‘NAMAN’ 15 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है. जिसमें में हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली मेंस टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली मेंस टीम, 2025 विमेंस वर्ल्ड वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम, और दोनों जेंडर में U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों को BCCI सम्मानित करेगा.
द्रविड़-गिल को मिलेगा बड़ा अवॉर्ड
इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल सकता है, जबकि टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया जा सकता है.
द्रविड़, जिन्होंने भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया, उन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. वहीं, गिल हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर भी ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर- मेन’ के लिए ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ जीतने की लाइन में हैं.

26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुई सीरीज में 70 से ज्यादा के एवरेज से बनाए गए 754 रन शामिल हैं. उनके वनडे में 490 रन रहे, जिनमें से 188 रन भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के दौरान आए.
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
न्यूज एजेंसी आईएनएएस ने ये भी दावा किया है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को लगातार तीसरे साल घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस के मामले में बेस्ट एसोसिएशन का अवॉर्ड दिया जाएगा. जबकि विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर यश दुबे और बैटर यश राठौड़ की जोड़ी को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने और रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया अवॉर्ड मिलेगा.
दुबे, जो 2025 के बीच से इंडिया ‘A’ सेट-अप में हैं, उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024/25 सीजन में बेस्ट ऑलराउंडर चुने जाने के लिए मशहूर लाला अमरनाथ अवॉर्ड भी मिल सकता है, जबकि उल्हास गांधे को बेस्ट अंपायर अवॉर्ड मिल सकता है.
शांतनु सिंह और यशबर्धन सिंह चौहान को U16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिलेगी. नित्या जे पांड्या और हेमचूडेशन जे को U19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने के लिए M.A. चिदंबरम ट्रॉफी मिल सकती है.


