Saturday, March 21, 2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.

Share

नई दिल्ली : मौजूदा विश्व चैम्पियन भारत इस साल जून में आयरलैंड का दौरा करेगी. इस दौरान टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज का कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर दिया है. इससे पहले भारत की टीम 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुकी है.

मुकाबले बेलफास्ट में होंगे
टी20 के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे. इस संबंध में बीसीसीआई ने बताया कि 2007 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में मुकाबले खेलेगी. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून और दूसरा टी20 28 जून 2026 को होगा. भारतीय समयानुसार ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे.

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों का कार्यक्रम

  • 26 जून पहला टी20 बेलफास्ट
  • 28 जून दूसरा टी20 बेलफास्ट

अफगानिस्तान और इंग्लैंड से भी खेलनी है सीरीज
इससे पहले आयरलैंड हाई परफोर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इतनी ही नहीं इसके बाद टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर भी जाएगी. यह मुकाबले एक से 19 जुलाई तक होंगे.

वेस्ट ने कहा था, टी20 विश्व कप 2028 का क्वालिफिकेशन पक्का है, इस वजह से पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तान का पद छोड़ने का निर्णय लिया है. इससे नए कप्तान को अपनी शैली और नीति के तहत चलने का मौका मिलेगा जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से होगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News