Saturday, September 12, 2026

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

Share

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उन्होंने यह घोषणा तब की जब उनकी टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे से 2-1 से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

मैच खत्म होने के बाद, नेमार रो पड़े और ग्लोबो एस्पोर्ट टीवी को दिए एक इंटरव्यू में घोषणा की कि उन्होंने सेलेकाओ (ब्राज़ील की टीम) के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है.

एक दशक से ज्यादा समय तक ब्राजील के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे नेमार हाल के वर्षों में चोटों से परेशान रहे, जिससे उनका असर कम हो गया. देश अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है और नई पीढ़ी कमान संभाल रही है. कप्तान मार्क्विनहोस ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग नई पीढ़ी के साथ धैर्य रखें और शुरू से ही उनका समर्थन करें.’

नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

34 साल के नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच 10 अगस्त 2010 को खेला था. यह उत्तरी न्यू जर्सी के मीडोलैंड्स स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच था. नॉर्वे के खिलाफ, उन्होंने बेंच से सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आने के बाद आखिरी मिनटों में पेनल्टी किक से गोल किया.

दाहिने पैर की पिंडली (काफ) की लगातार चोट के कारण, नेमार टूर्नामेंट में ब्राजील के पांच में से केवल दो मैचों में ही खेल पाए. वे ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड के खिलाफ भी 15 मिनट के लिए मैदान पर उतरे थे.

नेमाप ने 130 मैचों में 80 गोल किए और 58 असिस्ट दिए

नेमार का इंटरनेशनल करियर
34 वर्षीय फॉरवर्ड ने ब्राज़ील की पुरुष राष्ट्रीय टीम के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म किया. उन्होंने 130 मैचों में 80 गोल किए और 58 असिस्ट दिए.

उन्होंने दो ओलंपिक टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया, जिसमें 2012 में सिल्वर मेडल जीता और 2016 में ब्राजील को गोल्ड मेडल जिताया. क्लब लेवल पर तो उनका करियर ट्रॉफियों से भरा रहा, लेकिन ब्राजील के साथ सीनियर लेवल पर उनकी एकमात्र बड़ी जीत 2013 कॉन्फेडरेशन्स कप की रही.

Table of contents [hide]

Read more

Local News