Sunday, March 29, 2026

ब्राउन शुगर के साथ करोबारी गिरफ्तार

Share

नशे के कारोबार पर नकेल कसने के अभियान के तहत सदर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

गुमला नशे के कारोबार पर नकेल कसने के अभियान के तहत सदर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रविवार को पुलिस ने शहर के मेन रोड स्थित एक घड़ी दुकान में छापामारी कर अरशद अंसारी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 4.06 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 30 हजार रुपये है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह ब्राउन सुगर कुम्हार टोली निवासी दीपक नामक युवक ने अरशद को सप्लाई किया था. फिलहाल दीपक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अरशद रजा कॉलोनी का निवासी है. एसडीपीओ ने कहा कि इस गिरफ्तारी से नशे के एक छोटे लेकिन सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और यह कार्रवाई उसी का नतीजा है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News