Monday, May 11, 2026

बोकारो में बीजेपी द्वारा बिजली और पानी के लिए हो रहे प्रदर्शन में शामिल पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने सरकार पर निशाना साधा है.

Share

बोकारो: राज्य में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश आंदोलन कर रही है. इसी आंदोलन को जन आंदोलन का रूप देकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का काम शुरू किया है. इसी को लेकर सोमवार को भाजपा बोकारो जिला कमेटी के द्वारा बोकारो डीसी ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया है.

प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

बोकारो में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचे. उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जनता को नहीं दे सकती है, उस सरकार से जनता का कुछ भी भला नहीं हो सकता है.

प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है: पूर्व सीएम

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, यह प्रतिदिन देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से 15 साल के बंगाल के शासन को जनता ने भाजपा की अगुवाई में उखाड़ फेंका है, इस तरह इस राज्य में भी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम जनता भाजपा की मदद से करेगी.

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि आज हेमंत सोरेन सीना ठोक कर यह नहीं कह सकते हैं कि वे प्रदेश में लोगों को समुचित बिजली और पानी उपलब्ध करा पा रहे हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन को सरकार में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.

Read more

Local News