Wednesday, April 1, 2026

बोकारो में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Share

बोकारो के माराफारी में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार पिता ज्ञानदेव चौधरी, विक्की कुमार पिता कमलेश राय और सूरज कुमार पिता लखन शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में राकेश कुमार अभी भी फरार है.

पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि 16 मई को वह अपने दोस्त ऋषि कुमार से उसके घर पर बात कर रही थी, तभी राकेश कुमार, दीपक कुमार, विक्की राय और सूरज कुमार शर्मा ऋषि कुमार के घर में घुस गए और ऋषि कुमार के साथ मारपीट की और लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

बोकारो एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया था. मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 16 मई को सुबह 10 से 11 बजे के बीच अपने दोस्त से बात कर रही थी. इसके बाद दो आरोपियों ने लड़की के दोस्त को एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की, वहीं एक युवक ने लड़की को पकड़ लिया जबकि दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने एक दोस्त से बात कर रही थी. तभी चार युवक वहां पहुंचे और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे और नाबालिग को एक कमरे में ले गए. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

पीड़िता के अनुसार, एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम देने में युवक की मदद की. घटना के बाद नाबालिग को घर में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई. नाबालिग ने मंगलवार को अपनी मां को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद देर रात मामला दर्ज किया गया.

पीड़िता की मां ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने मेरी बेटी के साथ गलत किया है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इन लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News