बोकारोः विवेकानंद सेतु नामक दो किमी लंबे ओवरब्रिज की सौगात बोकारो थर्मलवासियों को मिलने जा रहा है. 28 फरवरी को डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार ओवरब्रिज और सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही चेयरमेन के द्वारा 100 फीट का नेशनल फ्लैग भी लगाया जाएगा. बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया ने जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी 2015 में शुरू हुआ था 134 करोड़ रुपए लागत से बना ये ओवरब्रिज अब जनता के सुपुर्द किया जाएगा.
बोकारो जिला के बेरमो स्थित बोकारो थर्मलवासियों के लिए 28 फरवरी का दिन बेहद खास होने जा रहा है. यहां दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) के द्वारा 134 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी विवेकानंद सेतु नामक ओवरब्रिज शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस ओवरब्रिज को बनाने में लगभग दस वर्ष का लंबा समय लग गया.
इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 25 फरवरी 2015 को भूमि पूजन किया गया था. एक दशक के लंबे इंतजार के बाद अब बोकारो थर्मलवासियों को इस ओवरब्रिज का सौगात मिले जा रही है. ओवरब्रिज नहीं रहने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं जिससे भी लोगों को निजात मिलेगी. यह ओवरब्रिज 60 फीट चौड़ी है, जो कथारा-कोनार नदी से शुरू होकर बोकारो थर्मल डिग्री कोलेज मैदान में उतारा गया है.
बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, जिसका उद्घाटन 28 फरवरी 2026 को डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार करेंगे. जिसमें आसपास के सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. इस विवेकानंद सेतु ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बीकेबी एवं राइट्स कंपनी ने मिलकर किया है. इसके अलावा बोकारो थर्मल में सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन के अलावा 100 फीट का नेशनल फ्लैग भी लगाया जाएगा


