Saturday, May 30, 2026

बेगूसराय में सोते वक्त बुजुर्ग की हत्या, बदमाशों ने खिड़की से मारी गोली

Share

बेगूसराय जिले के सनहा इलाके में 70 साल के बुजुर्ग की सोते वक्त हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें खिड़की से गोली मारी। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

बेगूसराय में 70 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के सनहा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 5 में अज्ञात अपराधियों ने गांव निवासी सुरेश महतो का मर्डर कर दिया। बुजुर्ग की सोते वक्त गोली मार हत्या की खबर फैलते ही गांव के लोगों में हडकंप मच गया। देर रात परिजन और महिलाओं की चीत्कार से देर रात गांव का माहौल गमगीन हो गया। जिन लोगों ने अपराधियों द्वारा सोये अवस्था में वृद्ध गोली मारकर हत्या की बात सुनी। सभी घटना की निंदा कर रहे हैं।

ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे के बाद अपराधियों ने सोई अवस्था में खिड़की से गोलीमार हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए और जब पड़ताल की, तो पता चला कि किसी ने सुरेश महतो की सोये अवस्था में गोली मार दी। परिजन और ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल की ओर ले गये। लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।

इधर, घटना की जानकारी मिलने बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी व छानबीन की। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read more

Local News