Thursday, February 26, 2026

बुधवार को राजगीर नालंदा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

पटना। राज्य का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने रहने के आसार हैं।

इसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बुधवार को राजगीर नालंदा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना29.018.5
गयाजी29.014.0
भागलपुर29.416.7
मुजफ्फरपुर27.817.2

Read more

Local News