Monday, May 4, 2026

बुधवार को पटना समेत बिहार के 17 शहरों की हवा प्रदूषित रही।

Share

बुधवार को पटना समेत बिहार के 17 शहरों की हवा प्रदूषित रही। हाजीपुर 241 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि पटना का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया।

पटना। राजधानी सहित प्रदेश के 17 शहरों की हवा बुधवार को प्रदूषित रही। राजधानी के समनपुरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई 241 दर्ज किया गया। जहां पीएम 2.5 स्तर तक पहुंच गया। छपरा में सबसे कम प्रदूषण स्तर 66 दर्ज किया गया।

पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 152 दर्ज किया गया। राजधानी के गांधी मैदान के आसपास का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में रहा। गांधी मैदान व समनपुरा में दिन भर धूल की स्थिति रहने से लोग परेशान रहे। संतोष जनक स्थिति वाले शहरों में राजगीर, समस्तीपुर शामिल रहे।

राजधानी के मुरादपुर में 223, तारामंडल के पास 190, राजवंशी नगर में 117 एवं पटना सिटी के शिकारपुर 85 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदेश के अलग-अलग भागों की तुलना में शिकारपुर की हवा संतोष जनक रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार सर्द के दिनों में वायु की गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है।

तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा में घनत्व के बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में धुंध की तरह दिखाई पड़ती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंड हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूलकण जमा होने लगती है।

पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से होने पर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।

प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक:

शहरAQIश्रेणी
हाजीपुर241बहुत खराब 
अररिया175खराब
सासाराम169खराब
गया160खराब
पटना152खराब
बक्सर153खराब
आरा150खराब
बिहारशरीफ138मध्यम
बेगूसराय136मध्यम
मोतिहारी136मध्यम
मुजफ्फरपुर134मध्यम
बेतिया133मध्यम
किशनगंज121मध्यम
सहरसा116मध्यम
मुंगेर116मध्यम
औरंगाबाद108मध्यम
कटिहार102मध्यम
भागलपुर92संतोषजनक
सिवान92संतोषजनक
राजगीर91संतोषजनक
समस्तीपुर83संतोषजनक
छपरा66संतोषजनक

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

AQI मानश्रेणीरंग कोडस्वास्थ्य पर प्रभाव
0 – 50अच्छा
(Good)
हरान्यूनतम प्रभाव
51 – 100संतोषजनक
(Satisfactory)
हल्का हराथोड़ा असहज हो सकता है श्वसन रोगियों को
101 – 200मध्यम प्रदूषित
(Moderate)
पीलाश्वास संबंधी बीमारियाँ वाले लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने पर परेशानी हो सकती है
201 – 300खराब
(Poor)
नारंगीसभी को सांस लेने में तकलीफ, विशेषकर लंबे समय तक बाहर रहने पर
301 – 400बहुत खराब
(Very Poor)
लाललंबे समय तक बाहर रहने से श्वसन रोग हो सकते हैं
401 – 450
(कभी-कभी 500 तक)
गंभीर
(Severe)
मैरून / गहरा लालस्वस्थ लोगों को भी गंभीर प्रभाव, सभी के लिए आपात स्थिति

Read more

Local News