जमुई: बिहार सरकार के सभी नए मंत्रियों ने अपना-अपना विभाग संभाल लिया है श्रेयसी सिंहने भी बिहार के खेल मंत्री के रुप में अपना पदभार ग्रहण किया. इसके बाद अपने क्षेत्र में पहुंच गई. इस दौरान श्रेयसी सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया. श्रेयसी ने कहा कि, ”अब लोग मुझे खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि खेल प्रेमी के रूप में देखेंगे.” ऐसे में सवाल ये है कि क्या श्रेयसी सिंह आधिकारिक तौर पर निशानेबाजी से संन्यास ले रही हैं.
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा ऐलान : जमुई पहुंची खेल मंत्री श्रेयसी ने कहा कि, ”मैंने 18 साल के शूटिंग करियर में जो मेडल जीता हैं, वो सारे मेडल बिहार को सौंप दूंगी. उन्हें अब लोग एक खिलाड़ी के रुप में न सही बल्कि एक खेल प्रेमी के रूप में देखेंग, मंत्री बनते ही अब मेरा रोल बदल गया है, इसलिए अब समय आ गया है कि, 18 साल के करियर में अब तक जो मेडल जीते है उसे बिहार को सौंप दूं.”

‘बचपन से खेल और राजनीति की समझ’ : श्रेयसी सिंह ने आगे कहा कि, बचपन से ही मेरा खेल और राजनीति दोनों से लगाव रहा है. कम उम्र में ही दोनों फिल्ड की समझ मुझे होनी शुरू हो गई थी. दोनों का सामंजस्य बैठाना भी मैं बखूबी जानती हूं.
”चूंकि में खिलाडी रही हूं, इसलिए खिलाडियों को खासकर महिला खिलाड़ियों को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पडता है, इसे में अच्छे से समझ सकती हूं, खिलाड़ी रहने के नाते एक बडा सहारा खेल के क्षेत्र से मुझे मिला है.” – श्रेयसी सिंह, सूचना प्रोद्योगिकी व खेल मंत्री, बिहार सरकार
कौन हैं 34 साल की श्रेयसी सिंह? : नीतीश सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को ‘गोल्डन गर्ल’ गर्ल के नाम से लोग जानते है. वो एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटर (तीरंदाज) हैं. भारत के लिए कई पदक जीते हैं, खासकर राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है.
श्रेयसी सिंह का परिवार : जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली श्रेयसी सिंह एक बड़े राजनीतिक घराने से आती हैं. श्रेयसी सिंह के पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहें. मां पुतुल कुमारी सांसद रह चुकी हैं. उनके दादा सुरेन्द्र सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे.
शूटिंग में श्रेयसी सिंह का सफर : बिहार की राजनीति में आने से पहले जमई की शूटर श्रेयसी सिंह ने कई निशानेबाजी (डबल ट्रैप शूटिंग) में कई मेडल जीते. साल 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल, इसी साल 2014 इंचियोन एशियाई खेल में ब्रॉन्ज मेडल, साल 2018 ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया. इस उपलब्धि के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
श्रेयसी सिंह.. और राजनीति : शूटर बिटिया की राजनीतिक पारी साल 2020 में शुरू हुई. श्रेयसी ने बीजेपी का कमल थामा और उसी साल जमुई सीट से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत से आगाज किया. पिछली बार उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिली थीं. लेकिन इस बार उन्हें सूचना



