Sunday, February 22, 2026

बिहार सरकार ने बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने के लिए पंचायतों को 75.23 लाख रुपये जारी किए हैं।

Share

बिहार सरकार ने बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने के लिए पंचायतों को 75.23 लाख रुपये जारी किए हैं। इस राशि से 3304 में से 2477 नलकूपों को फिर से संचालित किया जाएगा

पटना। बिहार में बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने के लिए 75.23 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि उन पंचायतों को दी गई है, जहां नलकूप बंद पड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि अभी राज्य के 3304 नलकूप चालू स्थिति में नहीं है। जारी की गई राशि से 2477 नलकूपों को संचालन लायक बनाया जाएगा।

शेष नलकूपों को सक्रिय करने के लिए बाद मेंं राशि दी जाएगी। नलकूपों का संचालन पंचायतें ही करेंगी और उनके लिए सरकार अभी आपरेटर की नियुक्ति का कोई विचार नहीं रखती।

नलकूप लघु जल संसाधन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और उनका प्रबंधन-संचालन और उनकी देखरेख का दायित्व स्थानीय पंचायत को दिया गया है।

मरम्मत आदि की राशि भी पंचायत को ही दी जाती है। पिछले वर्षाें में पंचायतोंं ने कई नलकूपोंं की मरम्मत भी कराई है। बिहार में कभी 10240 राजकीय नलकूप हुआ करते थे। उनमें से कई दम तोड़ गए।

अब 8922 नलकूप रह गए हैं। कुछ वर्ष पहले तक उनमें से 5340 से अधिक नलकूप यांत्रिक एवं विद्युत दोष से बंद पड़े हुए थे।

बाद में कुछ ठीक किए गए और अब बाकी नलकूपों को भी चालू करने की पहल हो रही, ताकि हर खेत के लिए सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित हो सके।

Read more

Local News