Sunday, March 15, 2026

बिहार लेगा राइट टर्न; सूबे में छिड़ी चुनावी तकरार, लालू के नारे पर गिरिराज-शाहनवाज का पलटवार

Share

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें राज्य सरकार पर हमला बोला है, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार के लिए सबसे उपयुक्त पसंद बताया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार के लिए सबसे उपयुक्त पसंद बताया है। इसकी शुरुआत एक स्लोगन से की गई है। लिखा है, सही का चुनाव करें, अबकी बार बदलाव करें। इस पोस्ट के साथ एक ग्राफिक भी अटैच किया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव से जुड़े वादे वाले नारे लिखे हैं। इसी ग्राफिक में बगल में मौजूदा सरकार की खामियां मसलन गिरते पुल, बेरोजगारी, अपराध गिनाई गई हैं। लालू के इस स्लोगन पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन ने तगड़ा पलटवार किया है।

लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि एक तरफ भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है। बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है, कराह रहा अपना बिहार है। दूसरी ओर युवाओं के लिए नियुक्ति एवं रोजगार का दावा किया गया है। कहा है कि, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत, रोशन होते घर हैं। अंत में उन्होंने दावा किया है कि राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार।

2025 में नीतीश कुमार का आना तय
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू प्रसाद के पोस्ट करने से कुछ होने वाला नहीं है। 2025 फिर से आएंगे नीतीश। इसमें कोई शक नहीं है। 225 सीट जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस साल होने वाले चुनाव में अपार बहुमत से एनडीए की सरकार आएगी। राजद कुछ भी नारा गढ़ ले, उसका कुछ असर नहीं होने वाला है। लोग केंद्र व राज्य सरकार के काम से प्रभावित हैं।

Read more

Local News