Saturday, July 11, 2026

बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 20 जिलों में बारिश और 18 जिलों में हीट वेव की चेतवानी

Share

बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि अगले 48 घंटे तक राज्य में मौसम का हाल खराब रहेगा. मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में 11 और 12 जून को वज्रपात और आंधी का खतरा है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं. इन सभी जिलों को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने, सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है.

Image 122
Imd alert

इन जिलों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गर्मी के साथ-साथ उमस लोगों के हेल्थ को खराब कर सकती है. हीट वेव की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति मानसून पूर्व की सामान्य गतिविधियों का हिस्सा है. इसका प्रभाव व्यापक और गंभीर हो सकता है. इसलिए सभी नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम बुलेटिन पर ध्यान दें और किसी भी चेतावनी को हल्के में न लें. अगले 24 से 48 घंटे बिहार के सभी जिलों के लिए संवेदनशील हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

Table of contents [hide]

Read more

Local News