Friday, May 8, 2026

बिहार में बारिश के बाद ठंड की शुरुआत हो गई है

Share

 पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस हो रहा है। सुबह-शाम की हवा में हल्की ठंड है, जबकि दोपहर में सूरज अभी भी तपिश का अहसास करा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे हो रही है। तीन से चार दिनों में मानसून का प्रभाव खत्म हो जाएगा। फिलहाल, वर्षा को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सोमवार को प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है

पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मानसून का प्रभाव कमजोर होने के साथ हवा की दिशा और उसकी प्रकृति बदलने लगेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से बहने वाली शुष्क हवा अब बिहार को प्रभावित करेगी।

हवा में नमी कम होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस एवं 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना31.523.4
गयाजी31.021.8
भागलपुर32.322.4
मुजफ्फरपुर30.822.7

तापमान का पूर्वानुमान

शहरदिनांकअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना13 अक्टूबर32.023.0
14 अक्टूबर32.023.0
भागलपुर13 अक्टूबर32.022.0
14 अक्टूबर32.022.0
मुजफ्फरपुर13 अक्टूबर31.023.0
14 अक्टूबर31.022.0

पटना – तापमान

अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
31.523.4

पटना – आर्द्रता

अधिकतम (%)न्यूनतम (%)
8158

पटना – एक्यूआइ

एक्यूआइ
118

सूर्य

अस्त (आज)उदय (कल)
5:24 PM5:48 AM

Table of contents [hide]

Read more

Local News