पटना। राज्य में पुरवा के कारण उमस भरी गमी का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा एवं सहरसा के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में 16 मई के आसपास आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थिति बन रही है।
उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार
दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने के साथ 15 मई को पश्चिमी विक्षोभ को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में 16 मई को उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। तीन से चार दिनों के दौरान अनेक भागों के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
बुधवार को औरंगाबाद में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा की गति दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के कृत्यानंद नगर में 115.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कटिहार में 68.0 मिमी, पूर्णिया में 52.0 मिमी, बरौनी में 25.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार
बुधवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर भागों में नमी युक्त पुरवा हवा के कारण मका प्रभाव बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 35.3 | 25.0 |
| गया | 35.6 | 23.8 |
| भागलपुर | 32.1 | 23.6 |
| मुजफ्फरपुर | 32.6 | 25.0 |


