Saturday, March 28, 2026

बिहार में पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

Share

बिहार में पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पटना समेत 20 जिलों में तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-शाम धुंध और तराई में कोहरा छाया रहेगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण हवा की गति तेज रहने की संभावना है।

पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना हुआ। शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस एवं 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वी चंपारण मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की धुंध बनी रहेगी। तराई वाले इलाकों में घना कोहरे का प्रभाव बने रहने के आसार हैं।

पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

शनिवार को पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता एक हजार मीटर दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम से लोगों को राहत मिली।

 बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (Tumparature of big cities)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना28.417.8
गया28.314.4
भागलपुर28.416.8
मुजफ्फरपुर27.217.7

Read more

Local News