Wednesday, April 22, 2026

बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव रहेगा, जिसमें तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

Share

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम गर्म व शुष्क बने रहने के साथ उष्ण लहर (Heat Wave) का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। दक्षिणी भागों में हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों में उष्ण लहर रहने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 25-27 अप्रैल के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना है। मंगलवार को अरवल में 43 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा दर्ज की गई।

गजाजी में 42 के पार हुआ पारा

बीते 24 घंटों के दौरान अररिया, किशनगंज जिले के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अररिया में 3.0 मिमी एवं किशनगंज के ठाकुरगंज में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

पटना का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच कर 41.5 डिग्री सेल्सियस एवं 42.7 डिग्री सेल्सियस गयाजी में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित गयाजी, भागलपुर, सबौर, छपरा, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, औरंगाबाद, राजगीर, सिवान के जीरादेई, भभुआ, अरवल एवं जहानाबाद में उष्ण लहर जैसे हालात बने रहे।

पटना सहित 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में गर्म पछुआ हवा के कारण दिन और रात शुष्क बना रहा। कैमूर, डेहरी, राजगीर को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना41.527.4
गयाजी42.724.8
भागलपुर41.525.8
मुजफ्फरपुर39.025.5

Read more

Local News