होली के त्योहार में झारखंड से बिहार या बिहार से झारखंड जाने वालों को ट्रेन में भीड़ का सामना नहीं करना होगा. भारतीय रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल यहां देखें.
झारखंड के लोगों को होली में गांव जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. खासकर मिथिलांचल के लोगों को. भारतीय रेलवे ने झारखंड और बिहार के लोगों की सहूलियत के लिए होली के त्योहार में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. रांची से जयनगर के लिए यह ट्रेन 12 मार्च 2025 को रवाना होगी. वहीं, जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च 2025 को ट्रेन रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम टेबल भी जारी हो गया है.
08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल
ट्रेन संख्या 08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन के लिए चलेगी. इसका टाइम-टेबल और रूट इस प्रकार है.
- रांची से प्रस्थान बुधवार 14:50 बजे
- मुरी आगमन 15:08 बजे
- मुरी से प्रस्थान 15:10 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 16:55 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 16:57 बजे
- धनबाद आगमन 19:05 बजे
- धनबाद से प्रस्थान 19:10 बजे
- जसीडीह आगमन 21:53 बजे
- जसीडीह से प्रस्थान 21:55 बजे
- झाझा आगमन 22:45 बजे
- झाझा से प्रस्थान 22:55 बजे
- किउल आगमन 23:55 बजे
- किउल से प्रस्थान 23:57 बजे
- बरौनी आगमन 01:00 बजे
- बरौनी से प्रस्थान 01:10 बजे
- समस्तीपुर आगमन 02:10 बजे
- समस्तीपुर से प्रस्थान 02:15 बजे
- दरभंगा आगमन 03:10 बजे
- दरभंगा से प्रस्थान 03:15 बजे
- जयनगर आगमन गुरुवार 06:00 बजे
08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट
ट्रेन संख्या 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल दिनांक 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को जयनगर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन केवल एक दिन चलेगी. ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल इस प्रकार है.
- जयनगर से प्रस्थान गुरुवार 12:10 बजे
- दरभंगा आगमन 13:25 बजे
- दरभंगा से प्रस्थान 13:30 बजे
- समस्तीपुर आगमन 14:55 बजे
- समस्तीपुर से प्रस्थान 15:00 बजे
- बरौनी आगमन 16:00 बजे
- बरौनी से प्रस्थान 16:10 बजे
- किउल आगमन 17:55 बजे
- किउल से प्रस्थान 18:20 बजे
- झाझा आगमन 19:25 बजे
- झाझा से प्रस्थान 19:27 बजे
- जसीडीह आगमन 20:06 बजे
- जसीडीह से प्रस्थान 20:08 बजे
- धनबाद आगमन 22:35 बजे
- धनबाद से प्रस्थान 22:40 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:45 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 00:47 बजे
- मूरी आगमन 02:00 बजे
- मूरी से प्रस्थान 02:02 बजे
- रांची आगमन शुक्रवार 03:30 बजे
रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन में होंगे 20 कोच
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच होगा. इस तरह इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.