Wednesday, April 15, 2026

बिहार के 100 पैक्स अध्यक्षों पर होगा FIR,चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी; जानें आरोप

Share

राज्य में ऐसे 103 पैक्स हैं, जिनका चुनाव मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते स्थगित करना पड़ा। सहकारिता विभाग के सचिव को भेजे पत्र में प्राधिकार सचिव पुरुषोत्तम पासवान ने ऐसे पैक्स के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अध्यक्षों और प्रबंध समिति सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एफआईआर के साथ ही इनके आगे चुनाव लड़ने पर रोक लगेगी। साथ ही इन पैक्सों की मतदाता सूची सत्यापित करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी। बिहार निर्वाचन प्राधिकार ने ऐसे अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहकारिता विभाग को पत्र लिखा है।

Read more

Local News