Friday, July 17, 2026

बिहार के आरा में पत्नी की मौत से डिप्रेशन में गए पति ने चार बच्चों को खिलाया जहर, तीन की मौत

Share

बिहार के आरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी की मौत के गम में डूबे एक पिता ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई.

बिहार के आरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी की मौत से गमगीन एक पति ने मंगलवार की शाम अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले व्यक्ति की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में था. इसी अवसाद में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

गांव में मातम, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, गंभीर रूप से बीमार बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

मृतकों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव निवासी अरविंद कुमार की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, 5 वर्षीया पुत्री पलक कुमारी एवं 7 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार शामिल है. वही गंभीर हालत में अरविंद कुमार एवं उसके बेटे आदर्श कुमार का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि अरविंद कुमार ने अपने चारों बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद जहर क्यों खाया. इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

Read more

Local News