जब भी सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है, तो थिएटर त्योहार जैसा माहौल होता हैं और फैंस सिनेमाघरों में उमड़ पड़ते हैं. सिर्फ उनके स्टाइल, उनका चार्म और उनकी दमदार मौजूदगी देखने के लिए. दर्शक लंबे समय से उनकी किसी बड़ी वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब सुपरस्टार ने उन्हें खुश होने का मौका दे ही दिया है.
हाल ही में बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी. एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे अब किक 2 पर काम शुरू कर चुके हैं. एक पल में वायरल हुई उनकी लाइन थी, ‘मैं अभी किक 2 कर रहा हूं’. इस ऐलान ने इंटरनेट पर तूफोन मचा दिया और फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई.
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म किक सलमान की सबसे बड़ी और सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रही है. रिलीज के समय इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित इस एक्शन से भरी मनोरंजक फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिकाओं में थे. अब जब किक 2 की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, फैंस की उम्मीदें भी आसमान छू रही हैं, सबको सुपरस्टार से एक और ब्लॉकबस्टर का इंतजार है.
इससे पहले दर्शकों को सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे. इस फिल्म पर सलमान खान लंबे समय से काम कर रहे हैं. अपूर्व लखिया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का एक लंबा शेड्यूल लद्दाख में पूरा हुआ है. बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है और फैंस को अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार रहा है. फिल्म में सलमान खान एक आर्मी मैन के रोल में नजर आने वाले हैं.


