बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड पुलिस पिकेट का मंगलवार को निरीक्षण किया गया. निरीक्षण पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया. इस दौरान उन्होंने पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था,स्थिति की गहन समीक्षा की और समस्याओं को जाना.
- समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने पिकेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरे को मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने संतरी ड्यूटी को पूरी सतर्कता से करने की बात कही. इस दौरान कई जवानों ने अपनी समस्याओं को बताया.पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए से संबंधित अधिकारियों को अवश्यक निर्देश जारी किया.


