Monday, September 28, 2026

बरघुटुवा जितिया जतरा मेला की तैयारी शुरू, संजय करमाली बने आयोजन समिति के अध्यक्ष.

Share

भुरकुंडा (रामगढ़): पतरातू प्रखंड के बरघुटुवा गांव में जितिया पूजा और पारंपरिक जितिया जतरा मेला के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा के साथ आयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय करमाली को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बलदेव करमाली ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र मुंडा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया।

समिति में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

आयोजन समिति में छेदी मुंडा को सचिव और नरेश पाहन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमेश करमाली को संचालक, बलदेव करमाली को उप संचालक और सुदर्शन मुंडा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

इसके अलावा झलू कुमार महतो और वासुदेव महतो को सह सचिव तथा लालमोहन मुंडा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।

संरक्षक मंडली में कई लोग शामिल

मेले के सफल आयोजन के लिए संरक्षक मंडली का भी गठन किया गया है। इसमें चैता करमाली, बहादुर लिंडा, अजमुद्दीन अंसारी, समसुल हक, रामकुमार मुंडा, राजेंद्र ठाकुर, भुवनेश्वर पाहन, अर्जुन मुंडा, कृष्ण कुमार महतो, सुनील मुंडा, अमरनाथ महतो और सुरेंद्र मुंडा को शामिल किया गया है।

3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष जितिया जतरा मेला का मुख्य आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। मेले में स्थानीय और आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, राग-रागिनी (नचनी सरदार), आदिवासी नृत्य और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजन समिति ने ग्रामीणों से मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से पारंपरिक जितिया जतरा को बेहतर तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Read more

Local News