मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया रेलवे गुमटी के समीप बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस हुई घटना। बाइक सवार बदमाशों ने ऋषि झा नामक युवक को तीन गोली मारी। जिससे वह जख्मी हो गया। पीड़ित ने रैक प्वाइंट की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। एक निजी क्लिनिक में उसका उपचार चल रहा है।
सीतामढ़ी शहर के बीचो-बीच मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया रेलवे गुमटी के समीप बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ऋषि झा नामक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
बदमाशों द्वारा घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब ऋषि झा बाइक लेकर घर से कहीं जा रहे थे। इसी बीच घर के पास में ही उनकी बाइक खराब हो गई। इस दौरान बदमाशों ने आकर उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बदमाशों द्वारा तीन गोलियां मारी गईं।
गोली मारने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जा रहा है गोली लगने के बाद ऋषि वहां से भाग कर रैंक प्वाइंट की तरफ गया जिससे उसकी जाने बची।
सूचना मिलते ही मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।


