
रामगढ़ न्यूज़: बड़काकाना रामगढ़ ओपी क्षेत्र के बंजारी नगर स्थित ताला तोड़कर दो घरों में चोरी हुई थी, दोनों घरों की चोरी के मामले ने पुलिस जांच के लिए सक्रिय हो गई है। जाँच में तेजी दिखाते हुए बुधवार को टेक्निकल टीम द्वारा सुराग जुटाया जारहा है।, थाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा द्वारा घटनास्थल का पुनः से जांच हुआ टीम द्वारा सुराग जुटाए जा रहे हैं। दूसरी ओर दोनों पीड़ित परिवार बड़काकाना ओपी पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।लिखित शिकायत में अमित सिंह व रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके घरों से सोने की चैन,मंगलसूत्र,अंगूठी चांदी के जेवरात अंगूठी, लॉकेट एवं कई तरह के कीमती सामान,मोबाइल फोन आदि की चोरी से लगभग 5 लख रुपए की चोरी की गई है। वहीं पूछताछ के लिए ले गए युवकों के स्वजनों ने दोनों को बेकसूर बताया है।



