Monday, March 30, 2026

फिल्म ‘थामा’ से आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है.

Share

 हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ से आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. बीती 15 अगस्त को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था. 15 अगस्त 2025 को हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पूरा एक साल हो गया था, जिसके मौके पर थामा की झलक दिखाई गई थी. आज 18 अगस्त को फिल्म थामा से इसकी स्टारकास्ट के फर्स्ट लुका जारी कर दिए गये हैं.

थामा के पहले पार्ट में नवाजुद्दीन पिशाच के रोल में होंगे और उनका फर्स्ट लुक बेहद डरावना नजर आता है. का अंत नहीं होगा और यह रोल फिल्म के दूसरे पार्ट में भी दर्शकों का पसीना छुड़ाएगा. वहीं, आयुष्मान और रश्मिका के फर्स्ट लुक की बात करें तो दोनों का अंदाज बड़ा इंटेंस लुक वाला है. वहीं, परेश रावल को उनके फर्स्ट लुक में हैरान परेशान देखा जा रहा है. फिल्म में आयुष्मान का किरदार आलोक, रश्मिका का ताड़का रोशनी, परेश रावल का रोल मिस्टर राम बजाज गोयल का है, जो हमेशा कॉमेडी में ट्रेजडी ढूंढते हैं, नवाज के वैंपायर रोल का नाम यक्षासन है, जो अंधेरे का बादशाह है. कल 19 अगस्त 11.11 बजे फिल्म से नया सरप्राइज मिलेगा.

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनेगा, जिसमें ना सिर्फ नवाजुद्दीन बल्कि आयुष्मान, रश्मिका और परेश रावल भी नजर आएंगे. फिल्म में आयुष्मान एक इतिहास के जानकर बनेंगे और परेश रावल भूतिया स्टडी करने वाले बाबा. बता दें. स्त्री और भेड़िया की तरह रोशन शंकर ने ही फिल्म थामा का स्क्रीनप्ले किया है और डायलॉग भी लिखे हैं. अब देखना है कि मडोक के पिटारे से आ रही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा दर्शकों को कितना डराती और हंसाती है. फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने जा रही है.

Read more

Local News