Thursday, March 26, 2026

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Share

हजारीबाग के टाटीझरिया में विवाहिता अंजली कुमारी फंदे से लटकी मिली है. मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया. सभी आरोपी फरार हैं. दूसरी तरफ पुलिस की जांच जारी है.

हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र स्थित झरपो गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है. उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलने पर टाटीझरिया की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

मृतका के पिता अवधेश कुमार (हरली, दारू प्रखंड निवासी) ने थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वर्ष 2022 में अंजली की शादी झरपो गांव में रहने वाले अजय कुमार कुशवाह से हुई थी. विवाह के समय तीन लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल दहेज में दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पांच लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की जाती थी. परिजनों का आरोप है कि इस रकम को लेकर अंजली को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

Read more

Local News