Friday, May 8, 2026

प्रशिक्षण और अनुदान से भरेगी किसानों की झोली बड़े पैमाने पर होगी मक्के की खेती

Share

गोपालगंज में रबी अभियान के दौरान मक्का की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने 11,828 हेक्टेयर में मक्का लगाने का लक्ष्य रखा है और किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धान की कटाई के बाद खाली खेतों में मक्का बोया जाएगा। मक्का की खेती करने वाले किसानों को बीज पर अनुदान भी मिलेगा, जो सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा।

गोपालगंज। रबी अभियान के दौरान गेहूं के साथ मक्का की खेती से किसानों की झोली भरेगी। जिले में इस साल वृहद पैमाने पर मक्का की खेती की जाएगी। धान की फसल की कटाई करने के साथ-साथ खाली हो रहे खेतों में मक्का लगाने का काम प्रारंभ किया जाएगा।

जिला कृषि विभाग मक्का की खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित कर किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। इसके साथ ही मक्का की खेती करने के लिए किसानों को बीज पर अनुदान भी मिलेगा।

हालांकि, यह अनुदान अपनी खेतों में मक्का लगाने वाले किसानों के खाते में भेजा जाएगा। ऐसे में अब किसान धान की कटनी के बाद खाली पड़े खेतों में मक्का की खेती कर लाभ उठा सकेंगे।

जिले में धान-गेहूं तथा गन्ना के बाद मक्का की खेती व्यापक पैमाने पर होती है। इस साल रबी अभियान में मक्के की खेती का रकबा कृषि विभाग ने बढ़ावा देने पर विशेष रूप से ध्यान दिया है।

इसके लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने बताया कि धान की कटनी के बाद दलहनी व तेलहनी फसल के अलावा गेहूं व मक्का की खेती की जाएगी।

इस साल 486 हेक्टेयर में जौ की भी खेती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार 11,828 हेक्टेयर खेत में मक्का लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर प्रखंडवार लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्नत तरीके से खेती करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा मक्का की खेती करने वाले किसानों को बीज अनुदान भी दिया जाएगा।

हालांकि, यह अनुदान खेतों में लगाए गए मक्का के रकबे के अनुसार दिया जाएगा तथा अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल मक्का की खेती करने के प्रति किसानों में उत्साह भी है।

किस प्रखंड में कितने हेक्टेयर में होगी मक्का की खेती

क्रम संख्याप्रखंड का नामलक्ष्य (हेक्टेयर में)
1बैकुंठपुर1112.03
2सिधवलिया657.11
3बरौली1162.58
4मांझा1010.94
5गोपालगंज808.75
6थावे556.02
7कुचायकोट1566.95
8हथुआ1112.3
9उचकागांव707.66
10फुलवरिया606.56
11भोरे859.30
12कटेया556.02
13पंचदेवरी657.11
14विजयीपुर454.92

Read more

Local News