Saturday, April 11, 2026

पॉक्सो एक्ट के आरोपित गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

पॉक्सो एक्ट के आरोपित गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमनगर शादीशुदा नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार होने के बाद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गयी. ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को लेकर पंचायत बुलाये जाने के बाद पंचायत में जब मामला का समाधान नहीं हो सका तो प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया गया. आजमनगर पुलिस ने प्रेमी जोड़ी के साथ पूछताछ के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रेमी कैसर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जलकी पंचायत के ठट्ठा निवासी कैसर आलम, पिता जाहिद को पोक्सो एक्ट के आरोप में कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News