Monday, April 21, 2025

पूर्व सीएम रघुवर दास फिर से भाजपा की ली सदस्यता

Share

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. समारोह में रांची विधायक सीपी सिंहसमेत कई नेता मौजद रहे.

बता दें कि रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे जमशेदपुर पूर्वी से 5 बार विधायक भी रह चुके हैं.

रघुवर दास भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पूर्व सीएम ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. मैं भी इस महायज्ञ में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं.इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राँची विधायक सीपी सिंह, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मौजूद रहे.

Read more

Local News