रांची: पूर्व मंत्री विमला प्रधान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
परिजनों से की मुलाकात
अस्पताल पहुंचने के बाद आदित्य साहू ने विमला प्रधान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उनके बेटे से विमला प्रधान की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना।
आदित्य साहू ने विमला प्रधान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना भी की।
वरुण साहू भी रहे मौजूद
अस्पताल में विमला प्रधान से मिलने के दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी आदित्य साहू के साथ मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने परिवार से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
