Sunday, June 14, 2026

पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना की 2.86 लाख लाभुक महिलाओं को अप्रैल माह की राशि जल्द मिलेगी.

Share

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पूर्वी सिंहभूम जिले की लगभग 2.86 लाख मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के बैंक खाते में अप्रैल माह की पेंशन राशि भेजने की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर होगी राशि

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने दी है. उन्होंने बताया कि बैंक खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से यह राशि जल्द ही क्रेडिट हो जाएगी. तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है. 

बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर कर सकते हैं भुगतान की जांच 

लाभुक महिलाएं अपने भुगतान की स्थिति की जानकारी नजदीकी बैंक शाखा अथवा प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं. 

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • वह झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए.
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. 

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है. इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके. अप्रैल माह की राशि जारी होने से जिले की लाखों महिलाओं को राहत मिलेगी और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. 

Read more

Local News