मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी वाले जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते है. गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. सतर्क रहें. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकता है. नौकरी पेशा वाले जातक मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों को नए मौके मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में रोमांस देखने को मिल सकता है. बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी बिगड़े कार्य पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपका मन करेगा कि आप बहुत अच्छी तरह से पढ़ाई लिखाई करें, परंतु कुछ परेशानियां आ सकती हैं.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. रुपए-पैसे को लेकर आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. आर्थिक स्थिति को और अच्छा बनाने के लिए आप कोई नया कार्य खोल सकते हैं. व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ होगा. नौकरी वाले जातक सावधान रहें. लव लाइफ में रोमांटिक रहेंगे और अपने साथी के प्रेम में ही डूबे रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी के साथ आप अधिक खुश रहेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. शिक्षा को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. यदि किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं, तो मेहनत की आवश्यकता है.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. बदन दर्द या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. एक से अधिक तरीकों से आपकी इनकम हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को कोई नया रास्ता अपनाना होगा. नौकरी पेशा जातकों का किसी से झगड़ा हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव भरा समय रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी को लेकर थोड़ा थोड़ी परेशानी होगी. ससुराल में कहासुनी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई-लिखाई में तरक्की करेंगे.
सिंह- सिंह राशि के लिए इस सप्ताह मिलाजुला रहेगा. सेहत की बात करें तो उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. व्यवसाय से अच्छी इनकम होगी. व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते हैं. नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. नौकरी वाले जातकों को अपनी कार्यकुशलता से ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है. शादीशुदा जातक भी अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट रहेंगे. जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी और परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा. हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए समय परेशानी वाला रहेगा.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं. व्यापार को लेकर भी आप संतुष्ट रहेंगे. आपको व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे. नौकरी वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों के लेकर भी समय बढ़िया रहेगा. आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. शादीशुदा जातकों के लिए भी समय ठीक रहेगा. परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव हो सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. धन का आवागमन बना रहेगा. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धन सोच-समझकर खर्च करें. व्यवसाय के लिए समय बढ़िया रहेगा. कोई नयी योजना लागू कर सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में पोजीशन को लेकर भेदभाव हो सकता है. प्रेम संबंध मजबूत बने रहेंगे. निजी संबंधों को लेकर आप सावधान रहें. गृहस्थ जीवन के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाने के बाद भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें. तले भुने भोजन का परहेज करें. आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी हो सकती है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा धन बढ़ाने का प्रयास करें. व्यापारियों को कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है. नौकरी वाले जातक कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक कार्य करें. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आप संतुष्ट रहेंगे. कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले सोच-विचार लें. अन्यथा परेशान हो सकते हैं.
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. सेहत में लापरवाही ना बरतें. आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, परंतु कमाई अच्छी होने के चलते फर्क नहीं पड़ेगा. कुछ नई योजनाओं में धन लगाने से आपको लाभ होगा. प्रेमियों के लिए समय बढ़िया रहेगा. वैवाहिक संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका जीवनसाथी कार्य की सिलसिले में बाहर जा सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान देना होगा. आपका मन पढ़ाई से हट सकता है.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए आप गवर्नमेंट से जुड़कर कोई नया कार्य कर सकते हैं. जिसमें लाभ प्राप्त होगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. उनके कार्य की तारीफ हो सकती है. व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के नए रास्ते प्राप्त होंगे. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा. आपका प्रेमी नाराज हो सकता है. वैवाहिक संबंधों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. भाई-बहनों में आपस में प्यार बना रहेगा. विद्यार्थियों की शिक्षा की बात करें तो इन्हें सभी का साथ मिलेगा.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. आर्थिक क्षेत्र में आपने जो भी मेहनत की है, उसका फल मिलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है. अपने प्रेमी साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. जीवन साथी के साथ मिलकर खरीदारी कर सकते हैं. विद्यार्थियों को परिवार के सदस्य पढ़ाई-लिखाई में पूरा सपोर्ट देंगे.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत की बात करें तो आप थोड़ा सावधान रहें. आपको गले में इंफेक्शन हो सकता है. इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. रियल एस्टेट और बिल्डिंग मैटेरियल से संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. प्रेम संबंध बहुत अधिक अच्छे रहेंगे. लव पार्टनर के साथ शादी हो सकती है. शादीशुदा जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने घर संसार में संतुष्ट रहेंगे. विद्यार्थियों की शिक्षा की बात करें तो पारिवारिक समस्याओं के कारण पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया रहेगा.


