Wednesday, March 25, 2026

पीडीएस डीलरों को 4जी ई-पॉश मशीन का प्रशिक्षण

Share

मशीन संचालन, लाभुक सत्यापन, लेनदेन प्रक्रिया की जानकारी दी गय

विष्णुगढ़. प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीयूष कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखंड के सभी पीडीएस डीलरों के बीच 4 जी ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया. मौके पर विजन टेक के इंजीनियर द्वारा डीलरों को मशीन संचालन, लाभुक सत्यापन, लेनदेन प्रक्रिया एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों से कहा कि 4 जी ई-पॉश मशीन का नियमित एवं सही उपयोग करें. पूर्व में टू जी की मशीन होने से नेटवर्क की शिकायत रहती थी और लाभुकों को समय पर राशन लेने में दिक्कत हो रही थी. अब 4 जी मशीन मिलने से लाभुकों को ससमय राशन मिल सकेगा. उन्होंने डीलरों को लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखते हुए ससमय खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष टेकोचंद महतो, उमेश पांडेय, तापेश्वर रजक, चेतलाल महतो, भोला प्रसाद, रवि पांडेय, गोविंद पटेल, सुभाष कुमार, टाटीझरिया प्रखंड के डीलर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय मेहता, अशोक गुप्ता, जगदेव प्रसाद, अरुण कुमार, सुधा कुमारी के अलावे दोनों ब्लॉक के सभी महिला समूह व डीलर उपस्थित थे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News