Wednesday, February 11, 2026

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?

Share

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के लाभुक किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. सरकार ने अभी तक आधिकारिक रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि पिछले पैटर्न के मुताबिक यह फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक खाते में भेजी जा सकती है.

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. नये साल की शुरुआत के साथ ही किसानों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि 2026 में पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? इससे पहले सम्मान निधि की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि होली से पहले केंद्र सरकार किसानों के खाते में 22वीं किस्त की रकम डाल सकती है. हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

कब तक खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?

लाभुक किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हुई है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि तारीख की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन पिछली किस्तों के समय को देखते हुए अनुमान है कि 22वीं किस्त सरकार फरवरी से लेकर मार्च 2026 के बीच बैंक खातों में भेज सकती है, क्योंकि आमतौर पर यह राशि हर चार महीने में दी जाती है.

ई-केवाईसी नहीं किया तो नहीं आएगी रकम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. अगर किसी किसान ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो उसकी किस्त रोकी जा सकती है. उसके खाते में रकम नहीं आएगी. ई-केवाई सी कराना काफी आसान है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर या किसी नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं. समय रहते ई-केवाईसी पूरी करने से ही किस्त का लाभ मिल पाएगा.

अभी भी समय है चेक कर लें यह जरूरी चीजें

लाभ की राशि समय पर पाने के लिए किसानों के लिए जरूरी है कि वो कुछ चीजों को सुनिश्चित कर लें. सबसे पहले अपनी e-KYC प्रक्रिया तुरंत पूरी करें. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हो. किसान अपने जमीन के रिकॉर्ड को भी पोर्टल पर अपडेट कर लें, ताकि सत्यापन में कोई दिक्कत न आए. अगल ई-केवाईसी हाल-फिलहाल में कराया है तो एक बार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर KYC स्टेटस की जांच जरूर कर लें और अगर किसी तरह की त्रुटि हो, तो उसे समय रहते ठीक करा लें. ऐसा करने से किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी

Table of contents [hide]

Read more

Local News