Saturday, March 28, 2026

पिता के श्राद्धकर्म में बिहार गये थे व्यवसायी, चोरों ने चार लाख के गहने उड़ा लिये

Share

पिता के श्राद्धकर्म में बिहार गये थे व्यवसायी, चोरों ने चार लाख के गहने उड़ा लिये

Dhanbad News : मैथन ओपी क्षेत्र के डीवीसी के आटिशन ब्लॉक में बुधवार की रात चोरों ने चार बंद आवासों का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया. चोरों को तीन आवास में कुछ भी हाथ नहीं लगा. व्यवसायी राहुल यादव के आवास से चोरों ने लगभग चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर ली. इस संबंध में राहुल यादव ने फोन पर बताया कि अपने पिता के श्राद्ध कर्म में बिहार के बिहिया गये हुए थे. श्राद्ध कर्म पूरा करने के बाद गुरुवार को मैथन लौट रहे हैं. सुबह में आसपास के लोगों ने दूरभाष पर बताया कि आवास का ताला टूटा हुआ है और कमरा के चारों ओर सामान बिखरा हुआ है. अलमारी व बक्सा का ताला टूटा हुआ है. कहा कि आलमारी में मेरी मां के सोने की कानबाली, सोने की एक चेन, चांदी का कमरबंद, दो जोड़ी पायल, पत्नी की दो जोड़ी कानबाली, अंगूठी, झुमका, मांगटीका था. करीब 4 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. समाचार लिखे जाने तक भुक्तभोगी द्वारा शिकायत नहीं की गयी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News