Monday, May 4, 2026

पिछले पांच दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

Share

पटना में पछुआ हवाओं के कारण मौसम बदल गया है, जिससे सुबह कोहरा और ठंड बढ़ गई है। पिछले पांच दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। औरंगाबाद प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 30 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है

पटना। पछुआ के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय पटना के आसपास हल्के कोहरा एवं ठंड का प्रभाव बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ की गति में वृद्धि होने से हल्की ठंड का असर बना है। रात्रि के तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हो रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पांच दिनों के दौरान राजधानी के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान 

प्रदेश में 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोजपुर, पूसा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज एवं मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। चार सौ मीटर के साथ सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना25.013.0
गया24.611.0
भागलपुर24.810.2
मुजफ्फरपुर24.712.7

Read more

Local News