Sunday, March 15, 2026

पाकिस्तान आज ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी और महत्वपूर्ण मैच नामीबिया के खिलाफ खेल रहा है

Share

टी20 वर्ल्ड कप में आज का दूसरा मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और स्कोरबोर्ड पर 199/3 रनों का स्कोर लगाने में सफल रहा.

सहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके अलावा कप्तान आग ने 23 गेंद में 38 और शादाब खान ने 22 गेंद में 36 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जैक ब्रासेल ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए.

पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव
पाकिस्तान ने करो या मरो जैसे मैच की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा और स्पिनर अबरार अहमद की जगह खाज नाफे को टीम में शामिल किया है.

पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा, क्योंकि हारने की सूरत में वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के साथ USA सुपर 8 में पहुंच जाएगा.

टॉस के समय दोनों कप्तानों ने क्या कहा?
टॉस जीतकर, पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. हमने यहां पहले दो गेम खेले हैं. यह एक अच्छी पिच है. हम बस अच्छा स्कोर करना चाहते हैं. बैटिंग हमारे लिए बस एक चिंता का विषय रही है. हमें अच्छी बैटिंग करने की जरूरत है. हमने USA के खिलाफ अच्छी बैटिंग की है. हमें आज भी वैसा ही परफॉर्मेंस करने की जरूरत है.’

नामीबिया के कैप्टन गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, ‘मुझे यहां का मौसम बहुत पसंद है. यहां का मौसम थोड़ा गर्म है, हम नामीबिया में इसके आदी हैं और थोड़ा पसीना बहाने का मजा ले रहे हैं. हमने अभी तक हर तरह से अपना बेस्ट नहीं दिया है. मुझे लगता है कि हमने ज्यादातर मैचों में मुकाबला किया है, लेकिन आपको अच्छी टीमों के खिलाफ 40 ओवर तक ऐसा करने की जरूरत होती है.’

PAK vs NAM: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नामीबिया की प्लेइंग XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल.

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, साईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नाफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

Read more

Local News