Friday, March 6, 2026

पांडेय गिरोह के निशि पांडे व निशांत सिंह को भेजा गया जेल।

Share

झारखंड न्यूज़: मोदीनिनगर,पलामू, पुलिस ने गैंगस्टर भरत सिंह उर्फ भरत पांडे व दीपक साव की हत्या के मामले में गिरफ्तार पांडे गिरोह की निशि पांडे व निशांत सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।इसके पहले पलामू पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार देर शाम
रामगढ़ जिला पुलिस के सहयोग से दोनों को पतरातू से गिरफ्तार किया था।
दोनों को सुरक्षा के लिहाज से मंगलवार को रामगढ़ में ही, कहीं सुरक्षित स्थान पर रखा गया,बुधवार की दोपहर 1:30 बजे एसआइटी की टीम दोनों को लेकर पलामू पहुंची।जहां मेडिकल जांच के उपरांत दोनों को ढाई बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी एवं मेडिकल जांच के दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

11 पर प्राथमिकी

गैंगस्टर भरत सिंह उर्फ भरत पांडे व दीपक साव की हत्या के मामले में भरत के पिता प्रदीप सिंह उर्फ़ गज्जू पाण्ड्य ने चैनपुर थाना 11 लोगों पर नामजद नामजर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पांडे गिरोह में निशि पांडे, विकास तिवारी आकाश तिवारी,विकास साहू,अमित साव,उर्फ़ जुलूस, सुभाष सिंह,अनिल यादव, सुनील धोबी,बबलू ठाकुर,संदीप ठाकुर,निशांत सिंह शामिल थे। सभी पतरातू थाना क्षेत्र के पतरातू रेलवे कॉलोनी के रहने वाले हैं।

Table of contents [hide]

Read more

Local News