Sunday, May 3, 2026

पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

Share

बिहार में घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण कनकनी जारी है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक सुधार की उम्मीद नहीं जताई है। गोपालगंज, सिवान समेत सात जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी है। सिवान का जीरादेई 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर में दृश्यता 20 मीटर तक गिर गई। जनवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

पटना। राज्य में घने कोहरे और सर्द हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। चार जनवरी तक मौसम में विशेष सुधार के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को राज्य के सात जिलों के गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में कोल्ड डे की चेतावनी है। 

राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहेगा। पटना सहित आसापास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

सिवान का जीरादेई रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को छपरा और मधुबनी में भीषण शीत दिवस एवं भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। सिवान के जीरादेई में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

20 मीटर के साथ भागलपुर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण दिन और रात कनकनी का प्रभाव बना रहा। 

राज्य के गयाजी, भागलपुर, पूर्णिया, छपरा, सबौर, डेहरी, शेखपुरा, वैशाली, औरंगाबाद, राजगीर, किशनगंज, मुंगेर एवं जहानाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ।

सामान्य से कम रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जनवरी में अधिसंख्य भागों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। माह में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। राज्य के पश्चिम भागों में शीतलहर सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना19.38.2
गयाजी23.06.3
भागलपुर19.27.2
मुजफ्फरपुर17.210.0

Read more

Local News