Sunday, March 15, 2026

पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

Share

आईटीआई करने वाले छात्रों को सुनहरा मौका है. पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में 5349 पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 21 फरवरी से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2026 है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट पश्चिमी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

18 फरवरी, 2026 के नोटिफिकेशन नंबर RRC/WR/04/2025 अप्रेंटिस के तहत, पश्चिमी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप ने कुल 5,349 ट्रेनिंग पोस्ट के लिए विज्ञापन दिया है. यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत की जा रही है.

अपरेंटिस के तौर पर चुने गए कैंडिडेट को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग लेनी होगी और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा. जो कैंडिडेट रेलवे की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करते हैं और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) पाते हैं, उन्हें आगे की सीधी भर्ती में लेवल-1 पोस्ट (₹18,000–₹56,900 वेतनमान) में 20% तक वैकेंसी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. साथ ही NCVT से संबंद्ध, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 23 मार्च 2026 तक 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, 10वीं कक्षा (कम से कम 50% कुल आंकों के साथ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में मिले अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी, और दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. कैंडिडेट डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI / इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं.

ट्रेड के हिसाब से वैकेंसी

  • फिटर – 1614
  • इलेक्ट्रीशियन – 1217
  • वेल्डर – 532
  • PASAA – 280
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 236
  • मैकेनिक (डीजल) – 207
  • पेंटर – 190
  • कारपेंटर – 184
  • रेफ्रिजरेटर (AC-मैकेनिक) – 184
  • पाइप फिटर – 176
  • प्लंबर – 136
  • वायरमैन – 126
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल) – 87
  • टर्नर – 75
  • स्टेनोग्राफर – 40
  • मशीनिस्ट (ग्राइंडर)- 25
  • फोर्जर और हीट ट्रीटर – 16
  • मशीनिस्ट – 14
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल – 10

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Read more

Local News