Friday, April 24, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव में वोटिंग को लेकर दुमका के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं.

Share

दुमकाः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग है. मतदान में किसी तरह का व्यवधान न हो इसे लेकर दुमका जिला के झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित तीन थाना की पुलिस का कड़ा पहरा नजर आ रहा है.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के सिउड़ो और रामपुरहाट विधानसभा दुमका के शिकारीपाड़ा, रानीश्वर और टोंगरा थाना क्षेत्र से सटे हुए हैं. शिकारीपाड़ा के लोरी पहाड़ी, मलूटी के साथ रानीश्वर के महेशबथान और टोंगरा के चेक पोस्ट पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

https://geo.dailymotion.com/player/xu5gi.html?video=xa6ks3a

जानकारी देते दुमका एसपी (Etv Bharat)

इतना ही नहीं सुरक्षा को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अगर दोनों राज्यों की सीमा किसी ग्रामीण क्षेत्र से सटा हुआ है तो वहां पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में हो रही वोटिंग का असर दुमका में भी नजर आ रहा है.

वाहनों की सघन जांच

दोनों राज्यों की सीमा पर आने जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. खास तौर पर जो भी वाहन सीमा के इस पार से उस पार आना-जाना कर रहे हैं, उनकी बारीकी जांच की जा रही है.

Security tightened in Dumka border areas ahead of West Bengal elections

क्या कहते हैं एसपी

इस पूरे मामले में दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही वोटिंग को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. सीमा पर वाहनों के साथ-साथ आने जाने वाले लोगों की भी सघन जांच की जा रही है. वैसे अभी तक कहीं से किसी भी तरह की कोई अनहोनी की घटना सामने नहीं आई है.

Read more

Local News