पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना अभिनीत तेलुगू एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हरीश शंकर की निर्देशित यह फिल्म, 18 मार्च को उत्तरी अमेरिका में अपने प्रीमियर शो के बाद पूरे भारत में रिलीज हुई. फिल्म रिलीज होने के बाद, जिन लोगों ने इसकी शुरुआती स्क्रीनिंग देखी, उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तौर पर एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट करना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं दर्शक फिल्म के विषयों, अभिनय और कहानी पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं…
बॉक्स ऑफिस पर इसका मुक़ाबला रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से हो रहा है. ये दोनों फिल्में ईद, गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के मौकपर रिलीज हुई हैं.
‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीलीला और राशि खन्ना लीड फीमेल किरदारों में हैं. इनके साथ ही आर. पार्थिबन एक सहायक भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म की कहानी और निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, और इसका निर्माण नवीन येरनेनी तथा वाई. रवि शंकर ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ बैनर के तहत किया गया है.
एक्स हैंडल यूजर्स रिएक्शन
एक दर्शक ने फिल्म खत्म होने के बाद अपना रिव्यू एक्स हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है, ‘मेरा शो खत्म हो गया. क्लाइमैक्स थोड़ा लंबा लगा, लेकिन कुल मिलाकर दूसरा हाफ बहुत जबरदस्त था. हरीश ने डायलॉग, इमोशन और एंटरटेनमेंट—हर कैटेगरी में कमाल कर दिया. पवन कल्याण ने फिल्म में कई जगहों पर फैंस को अपना वही पुराना, क्लासिक अंदाज दिखाया. मेरी रेटिंग—3.75/5.’
एक ने लिखा है, ‘कम उम्मीदों के साथ गया था. लेकिन बाहर निकला तो रोंगटे खड़े हो गए. ‘उस्ताद भगत सिंह’ एक जबरदस्त धमाका है. पवन कल्याण की स्क्रीन प्रेजेंस सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक प्योर औरा है. हरीश शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ‘मास’ फिल्मों के बेताज बादशाह हैं. जब भी वह पीएसपीके के साथ हाथ मिलाते हैं, तो नतीजा हमेशा एक ‘ब्लॉकबस्टर’ होता है.’
एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ”उस्ताद भगत सिंह’ के जरिए इतने जबरदस्त विजन को हकीकत बनाने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. आपकी कहानी कहने का अंदाज सिर्फ सिनेमा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो हमारे साथ रह जाता है. यह हमें ‘थोलिप्रेमा’ की पुरानी यादें ताजा करवाता है, हमें प्रेरित करता है, और हमें यह याद दिलाता है कि कहानियां क्यों मायने रखती हैं— हरीश.’
एक और यूजर ने लिखा है, ‘उम्मीदें: 0… रोंगटे: 100… उस्ताद भगत सिंह = दर्शकों के लिए एक जबरदस्त दावत. साइलेंट एंट्री… थंडर एग्जिट. उस्ताद भगत सिंह की दहाड़.’


