Saturday, March 28, 2026

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम रेलमंत्री से मुलाकार कर वंदे भारत ट्रेन को पलामू रास्ते चलाने की मांग की.

Share

पलामू: सांसद विष्णु दयाल राम ने विभिन्न मामलों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस दौरान वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलाने की मांग की है. वे लगातार वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं मुलाकात के दौरान बताया गया कि बरवाडीह-चिरिमिरी-अंबिकापुर, जो करीब 182 किलोमीटर है और शेरघाटी-इमामगंज-डालटनगंज जो 108 किलोमीटर है, दोनों परियोजनाओं का डीपीआर तैयार होकर रेलवे बोर्ड को समर्पित किया गया है.

  • रेल मंत्री ने पलामू सांसद को बताया है कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन पूरा होने से कोलकाता से मुंबई की दूरी करीब 400 किलोमीटर कम हो जाएगी. वहीं शेरघाटी-इमामगंज-डालटनगंज रेल लाइन पूरा होने से रांची और पटना की दूरी बेहद कम हो जाएगी.

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से कोहरा के कारण रद्द हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को फिर से चालू कराने की मांग की है. इस दौरान रेल मंत्री से पलामू से लखनऊ तक के लिए एक नई ट्रेन की भी मांग की है. बता दें कि सांसद विष्णु दयाल राम की पहल पर पलामू में कई ट्रेन एवं रेलवे सुविधाओं की शुरुआत हुई है.

  • वन्दे भारत ट्रेनः टाटा-वाराणसी को डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला होते हुए चलाने की मांग
  • नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन करने की मांग, वहीं शुक्रवार की जगह ट्रेन को बुधवार को चलाने की मांग
  • गढ़वा से रांची नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग
  • चोपन-देवघर बाबा धाम एक्सप्रेस को डालटनगंज के रास्ते चलाने की मांग
  • गरीब रथ एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन चलाने की मांग


इसके अलावा रांची-चोपन ट्रेन का मेराल में ठहराव, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस को नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव, गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव, गरीब रथ एक्सप्रेस को अलीगढ़ जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव, पलामू एक्सप्रेस का राजहरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव, कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन परिचालन, मदार-रांची स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और बरवाडीह, डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन का आरा तक विस्तार करने की मांग की गई है.

Read more

Local News