Saturday, March 14, 2026

पलामू में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या हुई है.

Share

पलामूः जिला में छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव में एक जेठ ने अपनी बहू को टांगी से काटकर हत्या कर डाली है. घटना को अंजाम देने के बाद जेठ अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

तेलाड़ी गांव के सीमा देवी की अपनी जेठानी भोगनी देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया. इसी क्रम में जेठ जनेश्वर राम मौके पर पहुंचा और आक्रोशित होकर घर में रखे टांगी से सीमा देवी परिवार कर दी.

इस घटना में सीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. सीमा की मौत के बाद जनेश्वर राम और उसकी पत्नी भोगनी देवी फरार हो गए. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सीमा देवी के पति अपनी भांजे का इलाज करवाने के लिए मेदिनीनगर गये थे. पति से पहले सीमा देवी के मायके के लोग गांव में पहुंच गए. मायके वालों ने गलतफहमी में सीमा देवी के पति की पिटाई कर दी.

छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि दो गोतनी के झगड़े में जेठ ने घटना को अंजाम दिया है. घटनाओं का अंजाम देने के बाद जेठ और उसकी पत्नी फरार है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और दोनों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Read more

Local News